ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

आज असम को पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की सौगात देंगे पीएम मोदी, VC के जरिए ट्रेन को करेंगे रवाना

DELHI: पीएम मोदी आज असम को पहली ‘वंदे भारत ट्रेन’ की सौगात देंगे। दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इसके साथ ही

आज असम को पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की सौगात देंगे पीएम मोदी, VC के जरिए ट्रेन को करेंगे रवाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पीएम मोदी आज असम को पहली ‘वंदे भारत ट्रेन’ की सौगात देंगे। दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इसके साथ ही वे रेलवे की विभिन्न योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के मुताबिक, दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा है कि, “29 मई को दोपहर 12 बजे असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर मुझे खुशी हो रही है। यह अत्याधुनिक ट्रेन गति, आराम और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पर्यटन को भी बढ़ावा देगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को समृद्ध करेगा”।


बताया जा रहा है कि यह ट्रेन सप्ताह में 6ह दिन चलेगी। मंगलवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाएगा। यह ट्रेन गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच 411 किमी की दूरी महज साढ़े पांच घंटे में तय करेगी। वर्तमान में सबसे तेज ट्रेन उसी यात्रा को करीब साढ़े छह घंटे में तय करती है। संभावना जताई जा रही है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने के बाद आईटी पेशेवरों, कारोबारियों, छात्रों और पर्यटकों को काफी फायदा मिलेगा।


इसके आलावा पीएम मोदी न्यू बोंगाईगांव-दुधनोई-मेंडीपाथर और गुवाहाटी-चापरमुख नव विद्युतीकृत खंड को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही लुमडिंग में नए डेमू/मेमू शेड के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री 182 किलोमीटर लंबे मार्ग के नए विद्युतीकृत खंडों पर परिचालन का शुभारंभ करेंगे।

टैग्स