ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

आज आरा में रैली करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यादव-राजपूत वोटर्स तय करते हैं सांसद

ARA : बीजेपी के आरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को चुनावी जनसभा करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह आरा के वीर कुंवर सिं

आज आरा में रैली करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यादव-राजपूत वोटर्स तय करते हैं सांसद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बीजेपी के आरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को चुनावी जनसभा करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम करीब 12 बजे पहुंच जाएंगे। अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीते शुक्रवार की रात में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह सभा स्थल पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिए। 


वहीं, अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने बताया कि गृहमंत्री के साथ कई प्रदेश स्तरीय नेता, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक गण के साथ जिले के  कोने-कोने से जनता अमित शाह जी के जनसभा में शिरकत करेगी। आरा उनका वेलकम करेगा। गृह मंत्री के स्वागत के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तन मन से गृह मंत्री के सभा को सफल बनाने में लगे हुए हैं। 


जानकारी हो कि, लोकसभा चुनाव 2019 में आरा लोकसभा सीट पर कुल 20,89,353 मतदाता थे। उस चुनाव में BJP प्रत्याशी आरके सिंह को जीत हासिल हुई थी, और उन्हें 566480 वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में आरके सिंह को लोकसभा सीट में मौजूद कुल मतदाताओं में से 27.11 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त हुआ था, जबकि इस सीट पर डाले गए वोटों में से 52.33 प्रतिशत उन्हें दिए गए थे। आरके सिंह ने  2019 में भाकपा माले के राजू यादव को हराया था। इस बार इंडी गठबंधन ने एक बार फिर से आरा लोकसभा सीट को लेकर भाकपा माले पर विश्वास जताया है। माले ने सुदामा प्रसाद को उम्मीदवार बताया है। इन दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।


मालूम हो कि, बिहार में लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव जातीय समीकरण का अहम रोल होता है। इस प्रदेश के अधिकांश बड़े नेताओं ने किसी न किसी जाति के जरिए ही अपनी सियासत को आगे बढ़ाया है। आरा लोकसभा की बात करें तो यहां यादव और राजपूत वोटर्स सांसद तय करते हैं। यहां मुस्लिम, ब्राह्मण, पिछड़ा और अति पिछड़ा जाति के लोग भी अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हें कोई भी पार्टी नजरअंदाज नहीं कर सकती। भोजपुर जिले में सबसे अधिक यादव मतदाता लगभग 3 लाख 50 हजार हैं।


आपको बताते चलें कि, आरा लोकसभा क्षेत्र के अंदर विधानसभा की कुल 7 सीटें आती हैं. इसमें आरा, संदेश, बड़हरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर शामिल हैं. आरा लोकसभा में कुल 21,56,048 लाख वोटर है। जिसमें 11,45,328 पुरुष तथा 10,10,685 महिला मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर की संख्या 35 है।