ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

31 की उम्र में बने विधायक, अब IPS से करेंगे शादी, इस मंत्री की पढ़िए पूरी कहानी

DESK: आईपीएस अधिकारी डॉ. ज्योति यादव 2019 बैच से हैं. वह लुधियाना में एडीसीपी भी रह चुकी हैं और वर्तमान में मनसा में एसपी हैं. वह सोशल मीडिया पर भी ऐक्टिव रहती हैं. अब वो पंजाब के

31 की उम्र में बने विधायक, अब IPS से करेंगे शादी, इस मंत्री की पढ़िए पूरी कहानी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: आईपीएस अधिकारी डॉ. ज्योति यादव 2019 बैच से हैं. वह लुधियाना में एडीसीपी भी रह चुकी हैं और वर्तमान में मनसा में एसपी हैं. वह सोशल मीडिया पर भी ऐक्टिव रहती हैं. अब वो पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. 


बता दें उनकी सगाई IPS अधिकारी ज्योति यादव से हो चुकी है. मिली जानकरी के अनुसार इसी महीने दोनों की शादी होगी. इस शादी में CM भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता मौजूद रहेंगे. जहां IPS ज्योति यादव का परिवार गुड़गांव में रहता है. फिलहाल यह क्लियर नहीं है कि शादी समारोह कहां होगा. 


हरजोत सिंह बैंस कौन हैं?

मंत्री हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं. जो पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. वह फ़िलहाल मान सरकार में शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अभी मंत्री की उम्र 32 साल है. वही 31 साल में ही वह विधायक बन गए थे. जहां उन्होंने 2017 में भी चुनाव लड़ा था लेकिन उस वक्त जीत नहीं पाए थे. बता दें वह आम आदमी पार्टी की युवा शाखा से जुड़े रहे हैं.


साल 2014 में बैंस ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी. जिसके बाद 2018 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में सर्टिफिकेशन कोर्स किया है. बता दें वह सिर्फ 23 साल की उम्र में पंजाब के आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. और इस बार उन्होंने आनंदपुर साहिब सीट से जीत दर्ज की थी.