ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

24 घंटे बाद अतीक को नैनी जेल लेकर पहुंची यूपी पुलिस, प्रयागराज के स्पेशल MP/MLA कोर्ट में कल होगी पेशी

DESK: उत्तर प्रदेश पुलिस आखिरकार बाहुबली अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज पहुंच गयी। गुजरात से अतीक को लेकर चल रही पुलिस ने 1300 किलोमीटर का सफर 24 घंटे में तय की। गुजरात के

24 घंटे बाद अतीक को नैनी जेल लेकर पहुंची यूपी पुलिस, प्रयागराज के स्पेशल MP/MLA कोर्ट में कल होगी पेशी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश पुलिस आखिरकार बाहुबली अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज पहुंच गयी। गुजरात से अतीक को  लेकर चल रही पुलिस ने 1300 किलोमीटर का सफर 24 घंटे में तय की। गुजरात के साबरमती जेल से रविवार की शाम 5 बजकर 40 मिनट पर अतीक को लेकर यूपी पुलिस प्रयागराज के लिए निकली थी। 


इस दौरान सात बार काफिले को रोका गया था। आखिरकार उमेश पाल मर्डर केस का आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे नैनी जेल पहुंच गई है। प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में कल अतीक की पेशी होगी। पेशी के दौरान अतीक का भाई अशरफ और एक अन्य आरोपी भी कोर्ट में मौजूद रहेगा। 


रविवार को यूपी STF के अधिकारी और भारी संख्या में सुरक्षाबल अहमदाबाद पहुंचे थे। जिसके बाद अतीक को गुजरात पुलिस ने उन्हें सौंपा था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5 बजकर 40 मिनट पर साबरमती जेल से अतीक को बाहर निकाला गया और फिर उसे पुलिस की वैन में बैठाया गया। 


उस वक्त मीडिया को देखकर अतीक कहने लगा कि यूपी STF मेरी हत्या कर देगी। लेकिन जब मध्य प्रदेश में काफिला रुका तब अतीक से मीडिया कर्मियों ने पूछा कि आपको डर तो नहीं लग रहा है? मीडिया के इस सवाल पर अतीक ने कहा कि किस बात का डर...अब मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में अतीक की पेशी होगी। उसके साथ-साथ उसके भाई और एक अन्य को भी कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।


टैग्स