ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

12 जनवरी से शुरू होगी NEET PG काउंसलिंग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया ऐलान

DESK : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी, पीजी काउंसलिंग के तारिख की घोषणा कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने

12 जनवरी से शुरू होगी NEET PG काउंसलिंग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया ऐलान
First Bihar
2 मिनट

DESK : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी, पीजी काउंसलिंग के तारिख की घोषणा कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसका ऐलान किया है. उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. 


उन्होंने लिखा है कि रेसीडेंट डॉक्टरस को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद MCC द्वारा NEET-PG काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू की जा रही है. इससे कोरोना से लड़ाई में देश को और मज़बूती मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं.


12 जनवरी से शुरू होगी NEET PG काउंसलिंग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया ऐलान

बता दें कि इससे पहले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी, पीजी काउंसलिंग 2021 के संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया था. नोटिस में एमसीसी ने छात्रों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में सूचित किया था और यह भी आश्वासन दिया था कि काउंसलिंग की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की जाएगी. 


नीट पीजी काउंसलिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी, 2022 को फैसला सुना दिया था. कोर्ट ने काउंसलिंग को शुरू करने के लिए कहा है. साथ ही काउंसलिंग में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण को इस सत्र के लिए बरकरार रखा है. केंद्र सरकार ने काउंसलिंग शुरू करने की गुहार लगाई थी. कोर्ट ने बीते दिन मामले पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था.

टैग्स