ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा एलान, नई गाइडलाइन तैयार

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए सरकार की ओर से तमाम उपाए किये जा रहे है. कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बाद देश भर में अनलॉक की स्थिति है

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए सरकार की ओर से तमाम उपाए किये जा रहे है. कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बाद देश भर में अनलॉक की स्थिति है. इसके बावजूद भी कई राज्य सरकारों को ओर से प्रदेशों में आंशिक रूप से लॉकडाउन को लगाया गया है. इस बीच एक राज्य में 1 सितंबर से स्कूल-कॉलेज को खोलने का बड़ा फैसला ले लिया गया है. शिक्षा मंत्री की ओर से आधिकारिक तौर पर इसका एलान भी कर दिया गया है.


जब से देश में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लगाया गया था, तब से लेकर अब तक स्कूल और कॉलेज को बंद ही रखा गया है. सिनेमा हॉल और कई ऐसी संस्थानों को बंद रखा गया है, जहां लोगों की भीड़ जमा होने की संभावना है. लेकिन इसी बीच असम सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. असम सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला कर लिया है. राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यहां 1 सितंबर से स्कूल और कॉलेज खुलने जा रहे हैं.


असम के शिक्षा मंत्री हिमांत विश्व शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी है. शिक्षा मंत्री ने बताया असम के सभी शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों को कोविड-19 टेस्ट  कराना अनिवार्य होगा. जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उन्हें 1 सितंबर से स्कूल या कॉलेज ज्वाइन करना होगा. शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए यह अनिवार्य कोविड टेस्टिंग 21 अगस्त से शुरू होगी.


शिक्षा मंत्री हिमांत विश्व शर्मा ने आगे बताया कि 'हम केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्कूल खोलने के आदेश इंतजार करेंगे. उसके 24 घंटे के अंदर स्कूल-कॉलेज खोले जाने को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी कर दिया जाएगा. जो कर्मचारी लॉकडाउन के कारण अपने घर चले गए हैं, उन्हें वापस आना होगा और अगले आदेश तक अपने-अपने कार्य जिले या शहर में ही रहना होगा. समय पर उपस्थित न होने पर उनकी सैलरी काट ली जाएगी.'

टैग्स