ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

Bihar News: खेत में अचानक टूटकर गिरा हाई वोल्टेज बिजली तार, करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

Bihar News: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में हाई वोल्टेज तार गिरने से खेत में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और मुआवजे की मांग की है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत सकरवासा पंचायत के वार्ड संख्या 1 में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में काम कर रहे युवक की उस समय मौत हो गई जब हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गया।


मृतक की पहचान 24 वर्षीय रामू सदा, पिता तेतर सदा के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब रामू धान की रोपनी के लिए खेत में गया था। उसी दौरान ऊपर से बिजली का तार टूटकर गिरा और करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की। बताया जा रहा है कि मृतक 5 परिजनों का एकमात्र सहारा था, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र लगभग 4 साल है।


चेरिया बरियारपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले भी बेगूसराय जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता