ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले अनंत सिंह को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट से मिली बेल

Bihar Politics: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को चर्चित रघुनाथन सिंह गोलीकांड मामले में पटना एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है। साल 2021 की इस घटना में अनंत सिंह पर हमला करवाने का आरोप था, जबकि वह उस समय जेल में थे।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी रात मिली है। चर्चित रघुनाथन सिंह गोलीकांड में पटना के MP-MLA कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। यह मामला 7 अगस्त 2021 का है, जब रघुनाथन सिंह को गोली मारी गई थी। घटना को लेकर अनंत सिंह पर हमले की साजिश रचवाने का आरोप लगाया गया था, जबकि उस समय वह जेल में बंद थे।


इस केस की सुनवाई पटना के एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में चल रही है, जहां अब तक सात गवाहों की गवाही हो चुकी है और उनके बयान कोर्ट में दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश अक्षय कुमार सिंह ने आज सुनवाई के दौरान अनंत सिंह को जमानत देने का आदेश दिया। अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद थे। 


बता दें कि वे मोकामा से पांच बार विधायक रह चुके हैं और कई आपराधिक मामलों में घिरे रहे हैं। इसके अलावा, इस वर्ष पचमहला थाना क्षेत्र में एक अन्य गोलीबारी की घटना को लेकर सोनू-मोनू गैंग द्वारा अनंत सिंह पर केस दर्ज कराया गया था। जवाब में अनंत सिंह ने भी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इन मामलों में अभी सुनवाई और जमानत प्रक्रिया लंबित है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता