ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गोपालगंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पर दर्जनों कुत्तों का जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गोपालगंज के कुचायकोट में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पर दर्जनों आवारा कुत्तों ने तड़के हमला कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुई यह भयावह घटना सोशल मीडिया पर वायरल है। महिला की हालत गंभीर है और उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Bihar
दिल को दहला देने वाली घटना
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की सबसे दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पर दर्जनों आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया।" "यह भयावह घटना गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र की है, जहां देर रात कुचायकोट थाना गेट के पास यह दर्दनाक मंजर देखा गया।" 


"सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह वारदात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।" "पीड़ित महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सरिता देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और बीते कुछ दिनों से भटकते हुए कुचायकोट इलाके में रह रही थीं।" 


 देर रात तड़के करीब 3 बजे अचानक दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्ते महिला पर टूट पड़े और उसे बुरी तरह से नोंचते और घसीटते रहे। दर्द से चीखती महिला की मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा।" "सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन कुत्ते लगातार हमला करते रहे।" "कई घंटे तक महिला तड़पती रही। आखिरकार स्थानीय लोगों ने कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पहुंची जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स