ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार ने फिर से बुला ली कैबिनेट की बैठक, लेने वाले हैं अब कौन सा बड़ा फैसला?

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर 29 जुलाई को सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। हाल ही में उन्होंने 125 यूनिट फ्री बिजली देने जैसे बड़े फैसले लिए हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए एक और बड़ी सौगात की उम्मीद जताई जा रही है।

Bihar Cabinet Meeting
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बीते 18 जुलाई को सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सिर्फ एक एजेंडा पर सरकार ने अपनी स्वीकृति दी थी। सरकार ने राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को125 यूनिट फ्री बिजली देने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी थी। अब सीएम नीतीश कुमार ने 29 जुलाई मंगलवार की सुबह 10:30 बजे फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि सीएम नीतीश अब कौन सा बड़ा फैसला लेने वाले हैं?


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को अब कुछ महीने शेष रह गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगस्त के अंतिम महीने या सितंबर के पहले सप्ताह में चुनावी बिगुल बज सकता है। ऐसे में सीएम नीतीश अपने उन सभी वादों को पूरा करने में लगे हैं, जो उन्होंने बिहार की जनता से किया है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ बड़े फैसले लेकर राज्य की जनता के साथ साथ विपक्ष को चौंका रहे हैं।


हाल के दिनों के भीतर मुख्यमंत्री ने कई बड़े फैसले लेते हुए राज्य की जनता पर सौगातों की बौछार की है। मुख्यमंत्री हर उस मुद्दे को गौण करने की कोशिश कर रहे हैं जिसे विपक्ष चुनावी मुद्दा बनाकर सरकार के खिलाफ मैदान में उतरने की रणनीति बना रहा था। पिछली कैबिनेट की बैठक में सरकार ने राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को125 यूनिट फ्री बिजली देने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी थी।


इससे पहले हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की घोषणा करने के बाद सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाकर उस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी थी। इसके अलावा चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई ऐसे बड़े फैसले लेकर राज्य की जनता के साथ साथ विपक्ष को चौंका चुके हैं। अब एक बार फिर से सीएम नीतीश ने कैबिनेट की बैठक बुला ली है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि चुनाव से पहले सीएम नीतीश बड़ी सौगात राज्य की जनता को दे सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता