ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले बीजेपी के मंत्री, कहा..हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं हैं 'Spider-Man: Brand New Day' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में इतिहास रचते हुए बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले बीजेपी के मंत्री, कहा..हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं हैं 'Spider-Man: Brand New Day' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में इतिहास रचते हुए बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंका

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा में भारी बवाल, पक्ष-विपक्ष के विधायक आपस में भिड़े; मारपीट की नौबत

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को दूसरी पाली के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भाषण पर राजद और भाजपा विधायकों के बीच तीखी बहस हो गई, जो मारपीट की नौबत तक पहुंच गई।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को दूसरी पाली की कार्यवाही में सदन का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई।


दरअसल, सदन में सबसे पहले तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच तीखा वाक्युद्ध हुआ। इसके बाद दोनों दलों के विधायक खड़े होकर आपस में बहस करने लगे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।


सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बावजूद पक्ष और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़े रहे। बीजेपी विधायक संजय सिंह माइक तोड़कर मारने आए, इसके बाद बात और बढ़ गई। राजद-कांग्रेस के कई विधायक सत्ता पक्ष की तरफ लपके। तेजस्वी और बीजेपी एमएलए जनक सिंह में बाद विवाद हो रहा था।


इस पर तेजस्वी यादव ने जनक सिंह को कहा कि इतना बोलिएगा तो नीचे गिला हो जाएगा। इसपर बीजेपी विधायक संजय सिंह ने विरोध किया और कहा कि जनक सिंह तुम्हारे बाप के साथ काम किए हैं। इसके बाद राजद विधायक, विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत कई विधायक सत्ता पक्ष की तरफ दौड़े। बाद में सदन में मौजूद मार्शल ने किसी तरह से हालात को काबू में किया।

गणेश सम्राट के साथ विवेकानंद की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता