ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

Bihar Politics: फूलन देवी की शहादत दिवस पर VIP की श्रद्धांजलि सभा कल, संजीव मिश्रा ने बताया सामाजिक न्याय का प्रतीक

Bihar Politics: फूलन देवी की शहादत दिवस पर 25 जुलाई को पटना के बापू सभागार में वीआईपी पार्टी श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने उन्हें सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: 25 जुलाई को पटना स्थित बापू सभागार में विकासशील इंसान पार्टी द्वारा वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा सहित वीआईपी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि वीरांगना फूलन देवी के जीवन, संघर्ष और समाज के वंचित तबके के लिए उनके योगदान को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में याद किया जायेगा। संजीव मिश्रा ने आगे कहा कि वीरांगना फूलन देवी केवल एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की वह प्रतीक थीं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में जन्म लेकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। 


उन्होंने नारी शक्ति और वंचित समाज को आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। आज का युवा वर्ग उनके जीवन से प्रेरणा ले सकता है कि कैसे साहस, आत्मबल और संघर्ष से बदलाव संभव है। वीआईपी पार्टी उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


इस आयोजन का उद्देश्य वीरांगना फूलन देवी के बलिदान और सामाजिक परिवर्तन के लिए उनके योगदान को याद करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों से प्रेरित होकर समानता और सम्मानपूर्ण समाज की स्थापना में योगदान दे सकें।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता