ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

Plane Crash: करीब 50 लोगों को लेकर जा रहा विमान क्रैश, सभी लोगों के मारे जाने की आशंका

Plane Crash: रूस के अमूर क्षेत्र में अंगारा एयरलाइंस का AN-24 विमान क्रैश हो गया, जिसमें 49 लोगों के मारे जाने की आशंका है। विमान टिंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। मलबा जंगल में मिला है।

Plane Crash
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Plane Crash: रूस के अमूर क्षेत्र में अंगारा एयरलाइंस का एक AN-24 विमान क्रैश हो गया है। विमान में 49 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे, 38 अन्य यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे में सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।


यह विमान कुछ घंटे पहले रडार से गायब हो गया था। रूस की सेना को अब इसका मलबा एक घने जंगल में मिला है, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि विमान टिंडा एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पहले प्रयास में असफल रहा। दोबारा लैंडिंग की कोशिश में यह एयरपोर्ट से 15 किमी दूर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


अंगारा एयरलाइंस का यही AN-24 विमान पहले भी हादसों का शिकार हो चुका है। दो महीने पहले किरेंस्क में लैंडिंग के समय इसका नोज़ टूट गया था और विमान में आग लग गई थी, हालांकि तब कोई हताहत नहीं हुआ। जुलाई 2023 में भी इसी सीरीज़ का एक अन्य AN-24 विमान क्रैश हुआ था, जिसमें 37 यात्री सवार थे।


AN-24 विमान को 1976 में कीव के एविएंट विमान संयंत्र में बनाया गया था और उसी साल इसने अपनी पहली उड़ान भरी थी। 2021 में इस विमान का उड़ान प्रमाणपत्र 2036 तक के लिए बढ़ाया गया था। अमूर क्षेत्र के गवर्नर इगोर कोबज़ेव ने बताया कि मलबा आधा किलोमीटर तक बिखरा हुआ है और दुर्घटनास्थल पर सीधे उतरना असंभव है। बचाव दल रस्सियों की मदद से नीचे उतरने की योजना बना रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता