ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

घूसखोर दारोगा अजय प्रसाद गिरफ्तार, 10 हजार कैश लेते ACB ने दबोचा, झूठे केस में फंसाने की दे रहा था धमकी

दारोगा अजय प्रसाद वर्दी का गलत इस्तेमाल करते हुए यह धमकी दे रहा था कि पैसे दो नहीं तो झूठे केस में नाम डाल देंगे। पीड़ित की शिकायत के बाद ACB ने घूसखोर दारोगा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

JHARKHAND NEWS
एसीबी की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND NEWS: हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर घूसखोर झारखंड में काम कर रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद वो अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बोकारो का है जहां घूस लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक दारोगा को गिरफ्तार किया है। जो झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा था और वर्दी का गलत उपयोग कर रहा था। 


घूसखोर दारोगा अजय प्रसाद की पोस्टिंग बेरमो स्थित गांधीनगर थाने में थी। जिसे 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा है। जरीडीह थाना क्षेत्र के उपर बाजार निवासी अनुराग गुप्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने यह कार्रवाई की। पीड़ित ने बताया कि झूठे केस में फंसाने की धमकी दारोगा अजय दे रहा था। कह रहा था कि पैसे दो नहीं तो फंसा देंगे।


अनुराग गुप्ता की शिकायत के बाद धनबाद से आई एंटी करप्शन की टीम ने दारोगा अजय प्रसाद को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद घूसखोर दारोगा को एसीबी की टीम अपने साथ धनबाद ले गयी है। जहां पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जाएगा। 


पीड़ित अनुराग ने बताया कि 10 फरवरी 2025 को टुपकाडीह निवासी इंतखाब अंसारी ने पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट का मामला थाने में दर्ज कराया था। जिसमें कुरपनिया के सागर और विशाल को आरोपी बनाया था। इसी केस में अनुराग का नाम डालने की धमकी दारोगा पीड़ित को दे रहा था। दारोगा उससे कह रहा था कि पैसे दो नहीं तो झूठे केस में नाम डाल देंगे। इसी बात की शिकायत पीड़ित अनुराग ने एसीबी से कर दी। जिसके बाद आरोपी दारोगा अजय को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

टैग्स