देशजुकाम की दवा सिगरेट: इलाज कराने आए मासूम को डॉक्टर ने कराया स्मोकिंग, बच्चे की सेहत से किया खिलवाड़
माता-पिता के साथ इलाज कराने आए एक मासूम बच्चे की सेहत के साथ धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने खिलवाड़ किया। जुकाम ठीक करने के लिए बच्चे को जबरन सिगरेट पिलाया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेट्स कर रहे हैं।











