ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ED ने दाखिल की चार्जशीट, सोनिया-राहुल समेत इन नेताओं के नाम

National Herald Case: प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस ओवरसीज के प्रमुख सैम पित्रोदा के

National Herald Case
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

National Herald Case: प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस ओवरसीज के प्रमुख सैम पित्रोदा के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की है। इस चार्जशीट में सुमन दुबे और अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं।


यह पहली बार है जब कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ किसी आपराधिक मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। यह चार्जशीट कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से हरियाणा की एक रियल एस्टेट डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों को लेकर पूछताछ के कुछ ही घंटों बाद दाखिल की गई।


ईडी ने आरोप लगाया है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडिया के जरिए अपराध से अर्जित आय से करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी गई। ईडी की चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने 25 अप्रैल को सुनवाई की तिथि तय की है। बता दें कि अब तक जांच एजेंसी ने PMLA के तहत दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में कुल करीब 751.9 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त की हैं।