ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

जुकाम की दवा सिगरेट: इलाज कराने आए मासूम को डॉक्टर ने कराया स्मोकिंग, बच्चे की सेहत से किया खिलवाड़

माता-पिता के साथ इलाज कराने आए एक मासूम बच्चे की सेहत के साथ धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने खिलवाड़ किया। जुकाम ठीक करने के लिए बच्चे को जबरन सिगरेट पिलाया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेट्स कर रहे हैं।

up news
डॉक्टर की करतूत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग को हिला कर रख दिया है। वायरल वीडियो में एक डॉक्टर इलाज के लिए आए बच्चे को न सिर्फ सिगरेट पिलाते नजर आ रहा हैं, बल्कि उसे सिगरेट पीने का तरीका भी सिखा रहा है। डॉक्टर ने बच्चे की सेहत के साथ खिलवाड़ किया है। 


बच्चे को जुकाम था. जुकाम को ठीक करने के लिए उसे डॉक्टर ने सिगरेट पिलाई। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और आरोपी डॉक्टर को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।


सोशल मीडिया पर बच्चे को सिगरेट पिलाने का वीडियो पिछले महीने का बताया जाता है। जो अब वायरल हो रहा है। कुठौंद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की यह तस्वीर है। एक बच्चे को जुकाम की शिकायत थी। जिसे इलाज कराने के लिए माता-पिता डॉक्टर के पास गये हुए थे। तब डॉक्टर सुरेश चंद ने बच्चे को सिगरेट पिलाकर जुकाम ठीक करने का दावा किया। इतना ही नहीं डॉक्टर साहब ने सिगरेट बच्चे के मुंह में देकर लाइटर से इसे जलाया। जब बच्चा सिगरेट नहीं पी पाया तो डॉक्टर ने उसे सिगरेट पीने का तरीका भी बताया। 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डॉक्टर बच्चे से यह कह रहा है कि तुम इसे ऐसे मुंह में लगाओ, हम जला रहे हैं, तुम अंदर खींचो फूंको मत, हम बता रहे हैं ऐसे खींचो, आज की ट्रेनिंग बस इतनी है, कल आना फिर सिखाएंगे। सोशल मीडिया पर डॉक्टर की करतूत को देखकर लोग भी हैरान हैं और तरह-तरह का कमेंट्स कर रहे हैं। जब इस वीडियो पर अधिकारियों की नजर गई तब जांच के आदेश दिये गये। सीएमओ ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।


सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से आरोपी चिकित्सक सुरेश चंद्र को जिला मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है। वायरल वीडियो की जानकारी प्रशासन को भेज दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स