ब्रेकिंग
खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा

खगड़िया के अमनी प्राथमिक विद्यालय हादसे की जांच में भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता सामने आई है। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी, अभियंता और तत्कालीन-वर्तमान HM पर कार्रवाई की अनुशंसा की है।

बिहार न्यूज
डीएम ने कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA:खगड़िया के मानसी थाना इलाके के अमनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कल बुधवार को हुए हादसे में एक छात्रा की मौत मामले की जांच के लिए गठित टीम ने आज जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।


जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। खगड़िया के डीएम विक्रम वीरकर ने बताया कि जांच रिपोर्ट में यह बात निकलकर सामने आया है कि स्कूल भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता बरती गई है। भवन निर्माण के लिए जारी राशि का पूर्ण रूप से खर्च नहीं किए गया था।


डीएम ने बताया कि स्कूल के अनुश्रवण में भी लापरवाही बरती गई। लिहाजा शिक्षा विभाग के अधिकारी, अभियंता और स्कूल के तत्कालीन और वर्तमान HM पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि इस मामले में विभागीय से लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


खगड़िया डीएम ने बताया कि कार्रवाई को लेकर मेरे स्तर से शिक्षा विभाग से अनुशंसा की गई है। बता दें कि स्कूल के सीढ़ी का एक हिस्सा कल ध्वस्त हो गया था। जिसके मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि तीन घायल हो गये थे। 

खगड़िया से अनीश की रिपोर्ट

टैग्स