ब्रेकिंग
दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार

दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय

सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। बिहार में सबसे पहले किशनगंज में सुबह 5:56 बजे सूर्योदय होगा, जबकि पटना में सुबह 6:27 बजे सूर्य उदय होंगे।

बिहार न्यूज
लोक आस्था का महापर्व छठ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। छठव्रतियों ने रविवार की शाम में डूबते हुए अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी घर से दंडवत पटना के दीघा घाट पहुंचे, जहां गंगा नदी में खड़े होकर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। कल सोमवार को उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे।


उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही पारण के बाद महापर्व छठ का समापन हो जाएगा। कल सोमवार को पटना में सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 27 मिनट है। वही सबसे पहले किशनगंज में सुबह 5.56 बजे, भभुआ में 6.12 बजे सूर्योदय का समय है। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिन का महापर्व संपूर्ण हो जाएगा।  


छठ महापर्व करने वाले व्रतियों ने पटना के छठ घाटों पर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पटना के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु गंगा घाटों पर नजर आए। वही विभिन्न पार्कों और पटना के अलग-अलग इलाकों में बनाए गये छठ घाट पर भी व्रतियों की बड़ी तादाद देखी गई। कई छठ व्रतियों ने अपने घर के छत पर भी अर्घ्य दिया। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पटना सहित अन्य जिलों में खासा उत्साह देखने को मिला। देव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। महापर्व छठ के तीसरे दिन बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर छठ व्रतियों ने पहला अर्घ्य दिया। राजधानी पटना में गंगा नदी के 100 से ज्यादा घाटों पर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।


छठ महापर्व के लिए पटना में 90 गंगा घाट और 62 स्थायी-अस्थायी घाट बनाए गये। जहां 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की गई। चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। महापर्व के दौरान अशोक राजपथ, जेपी गंगा पथ, दीघा, गायघाट इलाके में रविवारऔर सोमवार को ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। वहीं, गंगा नदी में नाव के परिचालन पर रोक लगाई गयी है।


सासाराम में भी छठ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। चारों तरफ छठ के गीत गूंज रहे हैं। परंपरागत गीत भी महिलाएं गा रही हैं, सासाराम के दुर्गाकुंड छठ घाट में भी छठव्रतियों ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया।


बता दें कि छठ मनाने के लिए करीब 50 लाख लोग बिहार आए हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद समेत कई देशों से श्रद्धालु बिहार अपने घर लौटकर आए हैं। इनमें करीब 40 लाख लोग ट्रेन से और 10 लाख लोग हवाई जहाज, बस और निजी वाहन से बिहार आए हैं। छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते हुए भगवान सूर्य को श्रद्धालुओं ने छठव्रतियों के साथ अर्घ्य दिया। 


पूरे परिवार के साथ श्रद्धालु छठ घाटों पर नजर आए और अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। छठ के गीतों से पूरा इलाका गूंज उठा। भगवान सूर्य के अर्घ्य देने के बाद छठव्रती परिवार के साथ घर लौटे हैं अब 16 नवम्बर की सुबह में उगते हुए भगवान सूर्य को छठव्रती अर्घ्य देंगी। उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर पारण करेंगी। जिसके बाद महापर्व का समापन होगा। 

टैग्स