ब्रेकिंग
सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य

सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व

सीतामढ़ी मंडल कारा में कैदियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया। जेल परिसर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जहां कैदियों ने छठी मैया की आराधना कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

बिहार न्यूज
जय छठी मईया
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: लोक आस्था का महापर्व छठ की छटा सिर्फ घरों और छठ घाटों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि सीतामढ़ी मंडल कारा में भी आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। जेल की चारदीवारी के भीतर बंद कैदियों ने भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ महापर्व मनाया।


इस अवसर पर जेल परिसर में छठ पूजा की विशेष व्यवस्था की गई थी। कैदियों ने विधि-विधान के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने सुख-शांति और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।


जेल परिसर में छठ के पारंपरिक गीतों और पूजा-पाठ के बीच भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कैदियों की इस आस्था ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व के प्रति श्रद्धा किसी सीमा या बंधन की मोहताज नहीं होती। सलाखों के पीछे रहकर भी कैदियों ने अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़कर पूरी आस्था के साथ छठ महापर्व मनाया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता