ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली राहत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेजा

33 साल की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद हिसार कोर्ट ने ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

jyoti malhotara
कोर्ट से नहीं मिली राहत
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: ट्रैवल विद जो नामक यूट्यूब चैनेल चलाने वाली हिसार की ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट से राहत नहीं मिली। 26 मई को हिसार कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


बता दें कि न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तारी के बाद ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद 22 मई को ज्योति की जमानत को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसके बाद हिसार कोर्ट ने चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा। 33 साल की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद हिसार कोर्ट ने ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। 


बीते दिनों हिसार पुलिस ने बताया था कि ज्योति के खिलाफ ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया जिससे ये पता चले कि उसके पास किसी सैन्य या रक्षा संबंधी जानकारी तक पहुंच थी। लेकिन, वह निश्चित रूप से कुछ लोगों के संपर्क में थी। जिसके बारे में वो जानती थी कि वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंट हैं। 


हालांकि पुलिस सूत्रों की माने तो नवंबर 2023 से ज्योति पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी। जासूसी में शामिल होने के चलते 13 मई को दानिश को भारत ने निष्कासित कर दिया गया था। इधर ज्योति के लैपटॉप और 3 मोबाइल को जांच लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया। वही 4 बैंक खातों की भी जांच चल रही है।  

टैग्स