ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Patna Crime News: पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप–10 अपराधियों में शुमार शातिर बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना पुलिस ने दानापुर अनुमंडल के टॉप–10 अपराधियों में शामिल सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार को शाहपुर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दानापुर अनुमंडल पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात अपराधी सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार उर्फ सत्या राज को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सन्नी कुमार दानापुर अनुमंडल के टॉप–10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है।


दरअसल, बीते 21 दिसंबर  को शाहपुर थाना को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गंगाहारा दियारा क्षेत्र निवासी सन्नी कुमार गंगाहारा उच्च विद्यालय के फील्ड में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।


सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के आदेश पर शाहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुनियोजित तरीके से इलाके की घेराबंदी कर छापामारी की और मौके से अभियुक्त को 01 देशी पिस्टल तथा 04 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार का नाम पूर्व से कई संगीन मामलों में दर्ज है और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पटना पश्चिम के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी तेज रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता