ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

गोद भराई पर पति ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, यादगार बनाया समारोह

बिजनेसमैन प्रकाश कुम्पाला ने अपनी पत्नी अर्पिता को खास सरप्राइज दिया। कार्यक्रम चल ही रहा था कि तभी अचानक आसमान में हेलीकॉप्टर दिखाई देने लगा और कुछ ही पल में फूलों की वर्षा अर्पिता पर होने लगी। इस दृश्य को देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गये।

कर्नाटक न्यूज
पति का अनोखा सरप्राइज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कर्नाटक के मंगलुरु में एक बेबी शावर समारोह उस समय खास बन गया, जब एक बिजनेसमैन ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाकर सबको चौंका कर रख दिया। इस अनोखे अंदाज ने पूरे इलाके में चर्चा बटोर रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 


बेबी शावर को गोद भराई भी कहा जाता है, जो गर्भवती माँ और गर्भ में पल रहे बच्चे को आशीर्वाद देने का एक हर्षोल्लासपूर्ण समारोह होता है, जो आमतौर पर सातवें या आठवें महीने में आयोजित किया जाता है। इसमें महिला को पारंपरिक परिधान पहनाकर, मंगल गीत गाकर, और उनकी गोद में फल, मिठाई व उपहार भरकर आने वाले शिशु का स्वागत किया जाता है। बेबी शावर (गोद भराई) की रस्म कर्नाटक के मंगलुरु स्थित अड्यार गार्डन में आयोजित हुआ। 


जहां इस कार्यक्रम के दौरान बिजनेसमैन प्रकाश कुम्पाला ने अपनी पत्नी अर्पिता को खास सरप्राइज दिया। कार्यक्रम चल ही रहा था कि तभी अचानक आसमान में हेलीकॉप्टर दिखाई देने लगा और कुछ ही पल में फूलों की वर्षा अर्पिता पर होने लगी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद पत्नी, रिश्तेदार और मेहमान सब हैरान रह गये। लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में इस पल को कैद कर लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। 


बिजनेसमैन प्रकाश कुम्पाला ने बताया कि वे अपनी शादी के समय हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करवाना चाहते थे, लेकिन तब यह संभव नहीं हो पाया। इसलिए उन्होंने यह खास पल अपनी पत्नी के बेबी शावर समारोह के लिए चुना। इस सरप्राइज को सफल बनाने के लिए उन्होंने करीब दस दिनों तक प्रशासन से अनुमति लेने की प्रक्रिया पूरी की।


दिलचस्प बात यह रही कि अर्पिता को इस सरप्राइज की भनक तक नहीं थी। जब प्रकाश उन्हें स्टेज से बाहर लेकर जा रहे थे, तभी उन्हें इस खास इंतजाम के बारे में पता चला। यह पल दोनों के लिए यादगार बन गया। समारोह में मौजूद लोगों ने इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। देखते ही देखते वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 


बताया जा रहा है कि मंगलुरु में पहली बार किसी बेबी शावर समारोह में हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई है। प्रकाश के इस अंदाज की कई लोग तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह अपनी पत्नी के प्रति प्यार और देखभाल जताने का एक अनोखा और यादगार तरीका है।


टैग्स