ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Crime News: बिजली चोरी के विवाद में भाई ने भाई की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के दुमरी घाट मोहल्ले में एक भाई ने अपने छोटे भाई गोपाल की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के दुमरी घाट मोहल्ले में एक भाई ने अपने छोटे भाई गोपाल की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में केवल गोपाल ही मौजूद था, जबकि उनकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की वजह गोपाल का चोरी से बिजली जलाने का विरोध करना था। इससे पहले भी दोनों भाइयों के बीच इसी मुद्दे को लेकर झगड़े हो चुके थे।


घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO मुकुल कुमार रंजन अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना के स्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनका पति बड़े भाई द्वारा घर में चोरी से इस्तेमाल की जा रही बिजली का विरोध करता था, और इसी कारण आज गोपाल को पीट-पीटकर मार दिया गया। उनकी पत्नी ने कहा कि मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं।


हत्या की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। SDPO ने बताया कि हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली चोरी और घरेलू झगड़ों को लेकर बढ़ते विवाद अक्सर परिवारों में खतरनाक परिणाम भी ला सकते हैं। खगड़िया की यह घटना एक चेतावनी के रूप में सामने आई है कि घरेलू विवाद को हल करने के लिए संवाद और कानूनी मदद लेना ही बेहतर विकल्प है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी।