ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

अपनी रोटी खाओ, वर्ना मेरी गोली तो है ही, PM मोदी ने पाकिस्तान को दी धमकी, भारत को आंख दिखाओंगे तो बख्शेंगे नहीं

पीएम मोदी ने दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। कहा कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी। हमने भी आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया।

pm modi
पाकिस्तान को चेतावनी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने तीन जगहों पर रोड शो किया। पहले बड़ोदरा उसके बाद दाहोद और फिर वो भुज गये।। दाहोद और भुज में जनसभा को संबोधित किये। वही भुज में 53,400 करोड़ रुपए के 31 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और ई-लोकार्पण किया।


भुज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को धमकी देते हुए कहा कि अपनी रोटी खाओ, वर्ना मेरी गोली तो है ही, यदि भारत को आंख दिखाओंगे तो किसी कीमत पर बख्शेंगे नहीं। यह भी कहा कि सुख-चैन से जियो, अपने हिस्से की रोटी खाओ, नहीं तो मेरी गोली तो है ही।


इससे पूर्व पीएम मोदी ने दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। कहा कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी। हमने भी आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया।


पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि आप ही बताइए..ऐसे हालात में क्या मोदी चुप बैठ सकता था? जब हमारी बहनों के सिंदूर को कोई मिटाएगा, तो क्या हम चुप बैठेंगे। सिंदूर मिटाने वाले का मिटना तय हो जाता है। हमने उन बहनों का बदला आतंकवादियों से लिया।  आतंकियो ने यह सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना कितना मुश्किल होता है।

टैग्स