ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चीनी मांझे की चपेट में आने से कटी डॉक्टर की गर्दन, मौत से मचा हड़कंप

डॉ. शमीर अपने डॉक्टर साथी से मिलने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी सड़क पर फैले चीनी मांझे की चपेट में आ जाने से उनकी गर्दन बुरी तरह कट गई और उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

up
चीनी मांझे ने ले ली जान
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: चीनी मांझे ने एक डॉक्टर की जान ले ली। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की है, जहां पंचहटिया स्थित प्रसाद इंटरनेशन स्कूल के पास चीनी मांझे की चपेट में आकर डॉक्टर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय डॉक्टर समीर हासिमी के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


नगर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी डॉ. मोहम्मद शमीर फिजियोथेरेपीस्ट थे। बुधवार की सुबह बाइक से वो जौनपुर गये हुए थे। जहां एक डॉक्टर साथी से मुलाकात करने के बाद वो वापस घर लौट रहे थे कि तभी प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास अचानक सड़क पर फैले चीनी मांझे की चपेट में वो आ गये, जिसके चलते उनकी गर्दन बुरी तरह कट गयी और ब्लड निकलने लगा। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।


बता दें कि पुलिस लगातार चीनी मांझे पर पूरी तरह रोक लगाने में लगी हुई है। इसके बावजूद ऑनलाइन बिक्री की वजह से इस पर रोक लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स