ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गजब! बारिश से बचने छत पर चढ़ी भैंस, उतारने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन

बारिश से बचने के लिए एक भैंस छत पर चढ़ गई। कई प्रयासों के बाद क्रेन की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

MADHYAPRADESH
अनोखा नज़ारा देखिये
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MP: बारिश के मौसम में जहां इंसान भी सुरक्षित जगह की तलाश करता है,वहीं मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भैंस ने तो कमाल ही कर दिया। कीचड़ और पानी से बचने के लिए भैंस पक्के मकान की सीढ़ियों से चढ़कर छत पर पहुंच गई। जब लोगों की नजर छत पर खड़े भैंस पर गई तब पूरे गांव में हलचल मच गई।


 लोग इस अनोखे नजारे को देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। हैरान करने वाला यह दृश्य दादर गांव का है,जहां भैंस को छत पर टहलते देखने के बाद लोग हैरान रह गये। सोचने लगे की भैंस छत पर क्या कर रही है? फिर लोग उसे नीचे उतारने में लग गये। 


कैसे पहुंची छत पर भैंस?

बताया गया कि लगातार बारिश के कारण गांव में कीचड़ और दलदल की स्थिति थी। भैंस किसी सूखी जगह की तलाश में मकान की सीढ़ियों से चढ़कर सीधे छत पर पहुंच गई। जब गांववालों ने ऊपर देखा तो भैंस शांति से टहल रही थी, मानो कुछ हुआ ही न हो।


घंटों मशक्कत के बाद क्रेन बुलाया

भैंस को नीचे उतारने के लिए ग्रामीणों ने रस्सी,बांस,खुरपी सब कुछ आजमाया,लेकिन भैंस टस से मस नहीं हुई। तब क्रेन को मंगवाया गया। सावधानी से भैंस को रस्सियों से बांधा गया और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान पूरा गांव तमाशबीनों से भर गया और कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। 




टैग्स