ब्रेकिंग
ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज

होली से पहले दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश के साथ गिरे ओले

गुरुवार की शाम में अचानक आसमान में काले बादल छा गये और थोड़ी देर बाद आंधी के साथ-साथ बारिश भी होने लगी। कई जगहों पर तो ओला गिरने की भी खबर है।

BARIS
मौसम का मिजाज बदला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: आज 13 मार्च होलिका दहन है। कही कल 14 मार्च तो कही परसो 15 मार्च को लोग होली मना रहे हैं। होली से पहले अचानक दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज आंधी बारिश के साथ ओले गिरने से दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। लेकिन अब थोड़ी कनकनी लगने लगी है। यह सब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है।


दक्षिणी दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार की शाम अचानक तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। इस दौरान कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी बात सामने आ रही है। अचानक बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि के कारण दिल्ली का मौसम बदल गया है। कुछ समय पहले तक लोग गर्मी से परेशान थे और घर,ऑफिस और दुकान में एसी चला रहे थे। लेकिन अचानक बारिश होने के बाद लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।


 ठंड हवा चलने से मौसम इतना ठंडा हो गया कि एससी को बंद करना पड़ गया। लोगों के बीच इस बात की चर्चा होने लगी कि लगता है ठंड फिर लौट आई है। जबकि मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है। होली के पहले मौसम ने करवट ली है। गुरुवार की शाम में अचानक आसमान में काले बादल छा गये और थोड़ी देर बाद आंधी के साथ-साथ बारिश भी होने लगी। कई जगहों पर तो ओला गिरने की भी खबर है।


टैग्स