ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: SSB जवान को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने SSB जवान को गोली मार दी। जवान के दाहिने जांघ में गोली लगी, पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बढ़ती आपराधिक वारदातों को देखकर ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। इस बार बदमाशों ने बिहार के सहरसा जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां जमीन के विवाद को लेकर एसएसबी जवान को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है जहां गोली लगने से घायल जवान को आनन-फानन में सदरसा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घायल SSB जवान की पहचान भटपुरा वार्ड नंबर 4 निवासी 25 वर्षीय राजू कुमार के रूप में हुई है। जो मुजफ्फरपुर के बगहा बॉर्डर पर तैनात हैं। वो छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। 


बताया जाता है कि उनकी पत्नी सिमरी बख्तियारपुर मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। घायल एसएसबी जवान राजू कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। जमीन पर बनी बाउंड्री गिर गई थी। जिसे ठीक कराने के लिए वो बालू लाने गये हुए थे, तभी पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनके ऊपर गोली दाग दी। गोली उनके दाहिने पैर की जांच में लग गयी और वो बुरी तरह घायल हो गये।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सिमरी बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।