ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Politics: बिहार पुलिस की नाकामी पर भड़के गृहमंत्री सम्राट चौधरी, खुले मंच से दे दी यह बड़ी चेतावनी

Bihar Politics: पटना के संपतचक में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताते हुए नाकाम पुलिसकर्मियों को नौकरी छोड़ने तक की खुली चेतावनी दी।

Bihar Politics
पुलिस को सम्राट की चेतावनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना के संपतचक में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पुलिसकर्मियों को बड़ी चेतावनी दे दी है। बिहार के नाकाम पुलिसकर्मियों को खुले मंच से चेतावनी देते हुए सम्राट चौधरी ने कह दिया है कि जिन पुलिसकर्मियों को हथियार चलाना नहीं आता है वह नौकरी छोड़कर घर बैठ जाएं।


गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बदला हुआ भारत है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की तीनों सेना का हाथ खोलकर रखा है उसी तरह से बिहार में हमारे नेता नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी पुलिसवाले का हाथ बंधा नहीं रहेगा। पुलिसवाले को अगर हथियार चलाने नहीं आता है तो वे अपना इस्तीफा देकर घर चले जाएं।


पटना के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर किसी तरह का कोई कचरा समाज में बचना नहीं चाहिए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा एलान भी किया और कहा कि अगले साल से पहले संपतचक में डिग्री कॉलेज खोलने का काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी से जमीन उपलब्ध कराने की भी बात कही।


तेजस्वी को आरजेडी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज करते हुए सम्राट ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां राजतंत्र नहीं है। राजतंत्र में कोई अपने परिवार के व्यक्ति को कोई भी पद दे सकता है लेकिन लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। उन्होंने कहा कि जो नीचे बैठे लोग हैं वही हमारे मालिक हैं और मंच पर बैठने वाले लोग सिर्फ सेवक हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता