ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

मम्मी-पापा सॉरी मुझे किसी से.. सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने क्यों लगाया मौत को गले? फंदे से लटका मिला शव

Bihar Crime News: वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल की शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला है. मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र के सेहान गांव स्थित एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव लटका देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी कटहरा थाना के पुलिस अधिकारी को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 


मृतका की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज की पत्नी प्रिया भारती बताई गई है। जिसकी 3 महीने की एक बेटी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में यह लिखा हुआ है कि मम्मी पापा सॉरी, मेरा किसी से भी कोई विवाद नहीं है। मैं स्वेच्छा से इस दुनिया से जा रही हूं।


बताया जा रहा है कि स्कूल के ही कुछ दूरी पर किराए के मकान में आवास लेकर रह रही थी। स्कूल के ही किसी शिक्षक से विवाद होने की बात फिलहाल बताया गया है लेकिन पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। आखिर कौन सी वजह थी कि शिक्षिका ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लिया? पुलिस तमाम सवालों के जवाब ढूंढ रही है। उधर, परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता