ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

संत जोसेफ अकादमी के प्रिसिंपल को मारी गोली, आज ही उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी

घटना से पहले जोसेफ टीटी उर्फ बाबू सर ने ड्रग्स के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ युवाओं को जागरूक करना होगा। इसके लिए 25 जनवरी को श्रम कल्याण केंद्र मैदान से मैराथन दौड़ निकाला जाएगा।

BIHAR POLICE
प्रिसिंपल को मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा से बड़ी खबर आ रही है जहां बदमाशों ने संत जोसेफ अकादमी के प्राचार्य व रोटरी क्लब ऑफ तथागत के अध्यक्ष जोसेफ टीटी उर्फ बाबू सर को गोली मार दी है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित भवानी होटल के पास की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि करीब 8:30 बजे पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। आज ही उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ प्रेस वार्ता की थी और शाम होते ही उन्हें गोली मार दी गयी। 


गोली लगने से जोसेफ टीटी उर्फ बाबू सर बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है की गोली कमर के नीचे जांघ के पास लगी है। मिली जानकारी के अनुसार वो अपने परिवार के साथ जमशेदपुर की बस पकड़ने के लिए निकले थे। कार को ड्राइवर चला रहा था जैसे ही वो अपनी कार से उतरे तभी इस दौरान पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने ऊपर गोली चला दी। गोली कमर के नीचे जांघ में लग गयी और गोली लगने के बाद बाबू सर वही गिर गये। जिसके बाद किसी तरह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका चल रहा है। 


बता दें कि आज ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी थी कि ड्रग्स के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 जनवरी को श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से मैराथन दौड़ निकाला जाएगा और युवाओं को ड्रग्स से मुक्ति दिलाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मामले में नालंदा के एसपी भारत सोनी ने बताया कि गोली निकाला जा चुका है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..

टैग्स