ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

विधवा महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देने वाला थानेदार सस्पेंड, ऑडियो वायल होने के बाद SSP ने की कार्रवाई

गया के एक थानेदार को विधवा महिला को जलील करना और भद्दी-भद्दी गालियां देना भारी पड़ गया। पीड़िता ने अपने मोबाइल में ऑडियो कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद एसएसपी ने थानेदार पर कार्रवाई की।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

gaya: गया के रौशनगंज थाने के गालीबाज थानेदार अंगद पासवान पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। थानाध्यक्ष ने एक विधवा महिला को भद्दी-भद्दी गालियां दी थी जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आनंद कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर गालीबाज थानेदार की बातें सुनकर हर कोई हैरान था। 


वायरल ऑडियो में रौशनगंज के थानाध्यक्ष अंगद पासवान ने एक विधवा महिला सरोज देवी को भद्दी-भद्दी गालियां दी थी। पीड़िता भूमि विवाद के निपटारे के लिए थानेदार के समक्ष न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी। लेकिन उसकी बातें सुनने के बजाय अंगद पासवान गाली-गलौज करने लगे। 


पीड़िता रौशनगंज थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव की रहने वाली है। सरोज देवी को अंगद पासवान ने ना सिर्फ गालियां दी बल्कि सभी के सामने उसे जलील भी किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब थाने में मौजूद अन्य पुलिस कर्मी महिला को ही दोषी ठहराने लगे। जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थी। 


उस वक्त पीड़िता ने हिम्मत से काम लिया और पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह ऑडियों इतना वायरल हो गया कि गया एसएसपी के मोबाइल तक पहुंच गया। जिसके बाद एसएसपी ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि ना महिला पुलिस कर्मी पर कोई कार्रवाई की गयी और ना ही अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ ही कोई एक्शन लिया गया।