ब्रेकिंग
बिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीरमुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उताराबिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीरमुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारा

3 कारतूस पर लिखा पत्नी और ससुरालवालों का नाम, फिर कर दी ससुर की हत्या, 1 साल बाद अरेस्ट

Delhi crime news: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने एक वॉन्टेड आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार किया है। प्रेमपाल पर अपने ससुर की हत्या करने का आरोप है।

Delhi crime news
वॉन्टेड आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Delhi crime news: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक वॉन्टेड आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार किया है जिसने अपने ससुर की हत्या की थी। उसने अलग-अलग कारतूसों पर अपनी पत्नी, ससुर और साले का नाम लिखा था और ससुराल आकर ससुर को गोली मार दी थी। घटना के एक साल के बाद शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है।  दरअसल सीलमपुर इलाके में एक युवक ने हत्या करने के इरादे से पिस्टल की गोली पर पत्नी, ससुर और साले का नाम लिखा। इसके बाद वह तीनों की हत्या करने ससुराल पहुंच गया। साला और पत्नी उसे वहां नहीं मिले, लेकिन ससुर मौजूद थे। आरोपी..ससुर को गोली मारकर भाग गया था। करीब दो महीने के बाद ससुर दिलेराम की मौत हो गई। एक साल तक आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। इस बीच अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। 


पुलिस की टीम आरोपी के खोज में लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 18 मार्च, 2024 को सीलमपुर के गौतमपुरी में दिलेराम नामक व्यक्ति को गोली मारने की खबर मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दिलेराम को दामाद प्रेमपाल पीछे से गोली मारकर भागा है। दिलेराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच दो महीने बाद दिलेराम की मौत हो गई। प्रेमपाल लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। अदालत ने 6 जून, 2024 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस से बचने के लिए प्रेमपाल ने मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और बैंक का इस्तेमाल नहीं किया। स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम उसकी तलाश करती रही। इस बीच टीम को पता चला कि वह साहिबाबाद आने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी शादी को 8 साल हो गए थे। उसकी पत्नी मायके वालों के कहने पर चलती थी। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। एक दिन उसके ससुर और साला घर पहुंचे और उसकी पिटाई की। बाद में वह अपनी बेटी को भी साथ ले गए। जिससे नाराज प्रेमपाल ने तीनों के मर्डर का प्लान बनाया साथ ही एक पिस्टल और तीन गोलियों का इंतजाम किया। तीनों गोलियों पर पत्नी, ससुर और साले का नाम लिखा। वारदात वाले दिन वह तीनों की हत्या के इरादे से ससुराल पहुंचा था। वहां सिर्फ ससुर मिला। जिसे गोली मारकर वह मौके से भाग गया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता