ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News: मर्डर या सुसाइड? बंगाल के युवक का बिहार में मिला शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में पश्चिम बंगाल के रहने वाले युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. युवक की हत्या की गई है या उसने खुद आत्महत्या कर लिया है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Bihar News
हत्या या आत्महत्या?
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्णिया के इंडिया ईंट भट्ठा स्थित पोखर में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जितने मुंह उतनी तरह की लोग चर्चा करने लगे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कनैला गांव के समीप वार्ड 17 की है।


मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कुच विहार के बलार हाट निवासी उदास वर्मन के बेटे सूरज वर्मन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक इंडिया ईंट भट्ठा में ईंट पकाने का काम करता था। मृतक का शव ईंट भट्ठा के अंदर बने पोखर में तैर रहा था, जिसे काम कर रहे अन्य मजदूर ने देखा। जिसके बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। 


स्थानीय लोग पानी मे डूबने से मौत बता रहे हैं, तो कुछ लोग मारपीट कर साजिस के तहत हत्या की बात बता रहे हैं। हालांकि पुलिस के द्वारा सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। बताया जाता है कि मृतक अपने पिता के साथ ईंट भट्ठा में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व उसके पिता घर गए हुए थे। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है और छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता