ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

बिहार पुलिस की बड़ी सफलता: SIM बॉक्स के जरिए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने SIM बॉक्स से अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश किया। मास्टरमाइंड हर्षित कुमार समेत 6 गिरफ्तार। एक दिन में 10 हजार से अधिक फर्जी कॉल्स, क्रिप्टो ट्रांजैक्शन और विदेशी कनेक्शन का हुआ खुलासा।

Bihar
साइबर ठग गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: SIM बॉक्स के जरिए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया है. बिहार पुलिस के आर्थिक अपराध इकाई टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का मास्टरमाइंड हर्षित कुमार सहित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 


इन SIM बॉक्स के माध्यम से इस गिरोह के द्वारा एक समानांतर एक्सचेंज का संचालन किया जा रहा था। जिसमें कंबोडिया, थाईलैंड, एवं अन्य देशों में अवस्थित साइबर स्कैम के अड्डों से साइबर धोखाधड़ी एवं फ्रॉड हेतु प्रारंभ हो रही VOIP calls को लोकल GSM कॉल्स में अवैध रूप से रूपांतरण कर देश के विभिन्न हिस्सों के नागरिकों से साइबर धोखाधड़ी की जा रही थी। 


प्रारंभिक जांच के अनुसार, इन SIM बॉक्सों के माध्यम से 10,000 से अधिक फर्जी कॉल एक दिन में ही किए जा रहे थे। 400 फर्जी सिम कार्ड, ATM व क्रेडिट कार्ड, मोबाइल डिवाइस ,देश-विदेश से लिंक, VOIP कॉलिंग, भारी मात्रा में crypto transaction का भी हुआ खुलासा। इस गिरोह के तार पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोआ, कर्नाटक, दिल्ली, उड़ीसा, झारखंड राज्यों एवं भारत देश सहित यू०ए०ई० कम्बोडिया, थाईलैंड , हांगकांग, चीन, वियतनाम, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी इत्यादि से जुड़ा होना पाया गया है।