ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए.. कौन हैं स्टेट टॉपर्स

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए गए.

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025
यूपी बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा में 90.11 फीसद जबकि 12वीं की परीक्षा में 81.15 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं बोर्ड में जालौन के यश प्रताप सिंह 97.83 प्रतिशत मार्क्स के साथ स्टेट टॉपर बने हैं जबकि 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 फीसद अंक हासिल कर टॉप किया है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए गए। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने रिजल्ट की घोषणा की। इस दौरान टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जिला-वार आंकड़े भी जारी किए गए। 


छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर और स्कूल कोड के माध्यम से देख सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।


बता दें कि इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद, 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच की गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता