ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

BIHAR: अश्विनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घटना के दो महीने बाद पुलिस ने दबोचा

सहरसा के कोशी कॉलोनी में युवक अश्वनी कुमार की हत्या के मामले में दो महीने बाद मुख्य आरोपी शिवजी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह आपत्तिजनक वीडियो और पैसों का विवाद बताया गया।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने अश्विनी हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने मई महीने में हुई एक हत्याकांड मामले में शामिल नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल बीते 23 मई 25 को सदर थानाध्यक्ष को कोशी कॉलोनी के बंद भवन में अश्वनी कुमार (उम्र करीब 21 वर्ष) पे० - उमेश पासवान, सा० - कोशी चौक के हत्या होने की सूचना प्राप्त हुई थी। 


घटनास्थल का निरीक्षण वरीय पदाधिकारीयों के द्वारा किया गया।घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु F.S.L एवं डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया था। इस संबंध में मृतक के पिता द्वारा दिए गये आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड दर्ज किया गया।


 घटना के सफल उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त शिवजी सिंह पे० - सुशील सिंह सा० - रजनी, वार्ड नं० -16 थाना - मुरलीगंज जिला - मधेपुरा वर्तमान पता - कोशी चौक, वार्ड नं० - 16 को उसके नानी घर काशनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम - भस्ती से गिरफ्तार किया गया। गठित टीम द्वारा गिरफ्तार अपराधकर्मी से पुछताछ करने पर अपनी संलीप्ता स्वीकार किया एवं अपने स्वीकृती बयान में बताया कि वह मृतक के पान दुकान पर अपने अन्य दोस्तों के साथ अकसर बैठा करता था और दुकान से बकाया में समान लिया करता था। 


जब मृतक द्वारा अपने बकाए राशि की मांग की गई तो दोनों में काफी विवाद हुआ था। बकाया ना चुकाने कि बात को लेकर मृतक द्वारा अपने भाईयों एवं सहयोगियों के साथ मिलकर गिरफ्तार अपराधकर्मी की पिटाई की गई थी। इसी बात को गिरफ्तार अपराधकर्मी लेकर काफी आक्रोश में था एवं मृतक से बदला लेने की फिराक में था। तभी गिरफ्तार अपराधकर्मी के छोटे भाई द्वारा बताया गया कि उसके दोस्त एवं महिला मित्र का एक आपत्तिजनक विडीयो मृतक के द्वारा बना लिया गया है। इन दोनों बातों को लेकर गिरफ्तार अपराधकर्मी एवं उसके सहयोगियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से यह घटना कारीत किया गया था। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आलोक कुमार, पु०नि० सह थानाध्यक्ष सदर थाना सुबोध कुमार, पुलिस पदाधिकारी शोएब अख्तर, विजय पासवान, खुशबू कुमारी, जिला आसूचना ईकाइ के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी एवं सशस्त्र बल, सदर थाना शामिल रहे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता