ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

SAHARSA CRIME: पूर्व मुखिया जावेद हत्याकांड में दो गिरफ्तार, बाईक और मोबाईल बरामद

बिहार के सहरसा जिले में पूर्व मुखिया मो. जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 15 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर आगे की जांच शुरू

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहाँ जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए पूर्व मुखिया मो० जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग) को निरुद्ध किया गया है।  


क्या था मामला जानिए?

घटना 26 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 02:50 बजे की है। हरेवा (थाना सलखुआ) निवासी पूर्व मुखिया मो० जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मोटरसाईकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मोबारकपुर एवं सरबेला के बीच बरपोखरिया से पहले पुलिया के पास अपराधियों ने उनकी पीठ में गोली मार दी थी। गंभीर हालत में ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर मृतक के भाई मो० आवेदी इकबाल उर्फ मुन्ना के बयान पर बनमा ईटहरी थाने में कांड संख्या 187/26 (धारा 103(1), 61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट) के तहत सात नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।  


पुलिस की कार्रवाई

सहरसा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी शुरू की गई। जिसमें सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ निशिकांत भारती के नेतृत्व में बनमा ईटहरी थाना पुलिस और डीआईयू (DIU) सहरसा की संयुक्त विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहलाम (वार्ड नं. 14, थाना बनमा ईटहरी) निवासी मो० तौहिद रजा उर्फ सोनू (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक 15 वर्षीय विधि-विरुद्ध बालक (मो० सैफ तौसीफ उर्फ अम्मी) को निरुद्ध किया गया।  


पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाईकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और घटना के अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच जारी है।SAHARSA CRIME: पूर्व मुखिया जावेद हत्याकांड में दो गिरफ्तार, बाईक और मोबाईल बरामद

SAHARSA CRIME: पूर्व मुखिया जावेद हत्याकांड में दो गिरफ्तार, बाईक और मोबाईल बरामद

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता