ब्रेकिंग
पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

त्योहारों की तैयारी में जुटे बिहार के माफिया, टाइल्स गोदाम से 60 लाख की शराब जब्त

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में मद्य निषेध विभाग की टीम ने एनएच-27 किनारे रानीपुर बेला स्थित एक टाइल्स गोदाम से करीब 4 हजार लीटर शराब जब्त की है। शराब के 459 कार्टन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के शराब माफिया आने वाले त्योहारों को देखते हुए अपनी तैयारी में जुटे हैं। दरभंगा में मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप जब्त की है। 




मद्य निषेध विभाग की टीम ने एनएच-27 किनारे रानीपुर बेला स्थित एक टाइल्स के गोदाम में छिपाकर रखी गई करीब 4 हजार लीटर शराब बरामद की गई है। टीम ने मौके से शराब के 459 कार्टन जब्त किए हैं।




मिली जानकारी के मुताबिक, यह गोदाम संतोष चौधरी और सरोज चौधरी का बताया जा रहा है। गोदाम में शराब किस तरह पहुंचाई गई और इस मामले में दोनों की क्या भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है।




सवाल यह भी उठ रहा है कि एनएच-27 के ठीक बगल में स्थित इस गोदाम का इस्तेमाल शराब की खेप को लाने और ले जाने के लिए तो नहीं किया जा रहा था। फिलहाल मद्य निषेध विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही शराब के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता