ब्रेकिंग
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरी

Crime News: महिला ने पति को पहले नशीली दवा खिलाई, फिर चाकू से काट डाला प्राइवेट पार्ट; हैरान कर देगी वजह

Crime News: एक महिला ने पति को पहले नशीली दवा दी और चाकू से उसकी प्राइवेट पार्ट काट दिया. इस घटना के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां एक महिला ने चाकू से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला है। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी महिला ने पति को नशीली दवा खिलाई और जैसे ही पति अचेत हुआ पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।


दरअसल, मामला अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित मैगलगंज कचनाव गांव की है। यहां के रहने वाले अंसार अंसारी का किसी महिला से अवैध संबंध चल रहा था। इस बात की भनक अंसार की दूसरी पत्नी को लग गई। पहले तो दोनों पत्नियों को लेकर घर में विवाद चलता था और अब तीसरी महिला की एंट्री ने बवाल खड़ा कर दिया।


अंसार अंसारी की दूसरी पत्नी ने पति को सबक सीखाने की योजना बना डाली। रविवार को अंसार जैसे ही उसके कमरे में पहुंचा महिला ने उसे नशीली दवा खिला दी और जैसे ही वह अचेत हो गया महिला ने चाकू से शख्स का प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गई।


इसी बीच पीड़ित युवक का भाई वहां पहुंच गया और भाई को खून से लथपथ देखकर तुरंत अस्पताल ले गया, जहां से उसे रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और फरार महिला को तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता