ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार में पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी सी गलती और चली गई जान

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले में नहर में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। बड़ी बहन को बचाने की कोशिश में छोटी बहन भी डूब गई। इस हादसे से गांव में मातम छा गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र के नगवा गंव में दो सगी बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एकसाथ दो बहनो की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


बताया जा रहा है कि एक बहन का पैर पिछलने से वह गहरे पानी मे गिर गई, जिसे बचाने में दूसरी बहन भी गहरे पानी मे डूब गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक लड़कीं की पहचान नगवा गांव के रुदल बिंद की 13 वर्षीय बेटी अंजू कुमारी और 11 वर्षीय संजू कुमारी के रूप में की गई है। 


ग्रामीणों ने बताया कि नगवा गांव की चार लड़कियां पास के नहर के समीप शौच करने गयी थी। इसी दौरान एक लड़की का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख उसकी छोटी बहन संजू कुमारी ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास की लेकिन वह खुद भी डूबने लगी। 


इसी बीच दोनों को बचाने के प्रयास में दो अन्य लड़कियां भी पानी में कूद गईं। जिससे चारों की जान खतरे में पड़ गई, तभी रास्ते से गुजर रहे एक स्थानीय ग्रामीण की नजर पानी में डूब रही लड़कियों पर पड़ी, उसने बिना देर किए तुरंत पानी में कूदकर दो लड़कियों की जान बचा ली। 


जब तक ग्रामीणों की मदद उन लोगो तक पहुंचती, अंजू और संजू पानी की गहराई में समा चुकी थीं। गोताखोरों की मदद से दोनों बहनों के शव बाहर निकाले गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता