ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar News: बिहार के स्कूल-कॉलजों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, इतने करोड़ खर्च करेगी नीतीश सरकार

Bihar News: बिहार सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों और अंगीभूत कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत करने जा रही है। पहले चरण में एक्स्ट्रा क्लास वाले संस्थानों में यह सुविधा मिलेगी। सरकार इस योजना पर करीब 95 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूल और अंगीभूत कॉलेजों में पढने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और अंगीभूत कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने जा रही है। पहले चरण में जिन सरकारी स्कूलों और अंगीभूत कॉलेजों में एक्स्ट्रा क्लास उपलब्ध हैं वहां फिलहाल एक-एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।


इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सभी स्कूलों और कॉलेजों से सूची मांगी गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार, हर डिजिटल लाइब्रेरी में 10-10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इसके अलावे बिजली और इंटरनेट की व्यवस्था भी की जाएगी। हाल ही में सरकार ने इसकी मंजूरी दी थी। राज्य में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए सरकार करीब 95 करोड़ रुपए खर्च करेगी।


विभाग के अधिकारियों की मानें तो सरकार चाहती है कि राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी सूचन एवं प्रावैधिकी के जरिए अधिक से अधिक जानकारी मिल सके। डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन के लिए शिक्षकों को ट्रेंड किया जाएगा। राज्य शिक्षा, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शिक्षकों की इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता