ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

Bihar Politics: गोपाल मंडल का दिखा अलग अंदाज, बाढ़ पीड़ितों के बीच सत्तू गूंथकर खाने लगे जेडीयू विधायक; वीडियो वायरल

Bihar Politics: भागलपुर के नवगछिया में गंगा के तेज कटाव से कई घर नदी में समा गए। हालात का जायजा लेने पहुंचे जदयू विधायक गोपाल मंडल बाढ़ पीड़ितों के बीच सत्तू खाते नजर आए। उन्होंने जल संसाधन विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक अपने कारनामों के कारण अक्सर सूर्खियों में रहते हैं। ट्रेन में अंडरवेयर पहनकर घूमने का मामला हो या पिस्टल लेकर अस्पताल पहुंचना, वह अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अब उनका नया अंदाज देखने को मिला है।


दरअसल, बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में गंगा नदी का कहर जारी है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा प्रखंड अंतर्गत तीनटंगा पंचायत के ज्ञानी दास टोला में गंगा के तेज कटाव से ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई घर गंगा की धारा में समा चुके हैं और लोग बेघर हो गए हैं।


कटाव की स्थिति का जायजा लेने जदयू विधायक गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर कटाव की गंभीरता का निरीक्षण किया। वहीं, इस दौरान विधायक गोपाल मंडल सत्तू खाते हुए भी नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


विधायक ने मौके पर मीडिया से बात करते हुए जल संसाधन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग अब लूट का अड्डा बन गया है। समय रहते कटावरोधी कार्य नहीं कराया गया। जब गंगा का पानी बढ़ गया, तब जाकर आनन-फानन में काम शुरू हुआ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता