ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

यथासंभव काउंसिल ने गोद लिए बच्चों के उज्जवल भविष्य का लिया संकल्प, प्रदान की शैक्षिक सहायता

SUPAUL: शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए यथासंभव काउंसिल ने आज सुपौल में गोद लिए गए दो बच्चों को सत्र 2025-26 के लिए नई कक्षा की किताबें, कॉपियां और स्कूल बैग प्

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए यथासंभव काउंसिल ने आज सुपौल में गोद लिए गए दो बच्चों को सत्र 2025-26 के लिए नई कक्षा की किताबें, कॉपियां और स्कूल बैग प्रदान किए। यह कार्य यथासंभव के राष्ट्रीय संरक्षक संजीव मिश्रा के आदेशानुसार जिला संरक्षक राजन चमन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


दरअसल, 5 मार्च 2025 को यथासंभव काउंसिल ने इन दो बच्चों को गोद लेकर सार्थक प्राइमरी एकेडमी, गौरवगढ़, सुपौल में नामांकित किया था। यह पहल संगठन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वह समाज के वंचित तबके के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्यरत है।


इस अवसर पर जिला संरक्षक राजन चमन ने कहा, यथासंभव काउंसिल का मिशन है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले। हम सिर्फ स्कूल में दाखिला दिलाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों की संपूर्ण शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने यथासंभव काउंसिल के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यथासंभव काउंसिल आने वाले समय में भी इसी तरह जरूरतमंद बच्चों की सहायता करता रहेगा, ताकि शिक्षा के माध्यम से हर बच्चे का भविष्य उज्जवल बनाया जा सके।

टैग्स