ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar News: बिहार के हर जिले में खुलेंगे B.ED कॉलेज, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Bihar News: बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और आधुनिक शिक्षक तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब बिहार के हर जिले में B.ED कॉलेज खुलेगा.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और आधुनिक शिक्षक तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब बिहार के हर जिले में B.ED कॉलेज खुलेगा. 


Bihar News: बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और आधुनिक शिक्षक तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के हर जिले में एक सरकारी मॉडल बीएड कॉलेज की स्थापना की जाएगी। यह प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है और इसे शिक्षा विभाग ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।


प्रत्येक मॉडल बीएड कॉलेज में 120 सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही पहले से संचालित सरकारी बीएड कॉलेजों में अब बीएड के अतिरिक्त BA, B.Sc, B.Com जैसे अन्य स्नातक कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इससे विद्यार्थी शिक्षक प्रशिक्षण के साथ-साथ सामान्य शिक्षा भी एक ही संस्थान से प्राप्त कर सकेंगे।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बीएड कॉलेज में संसाधन केंद्र (Resource Centre) स्थापित किया जाएगा, जहां शिक्षकों को शिक्षण सामग्री तैयार करने और प्रभावी ढंग से पढ़ाने के तरीके सिखाए जाएंगे। इन संसाधन केंद्रों का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार करना है।


शिक्षा विभाग ने B.Ed के पाठ्यक्रम में काउंसलिंग को एक आवश्यक विषय के रूप में जोड़ने का फैसला लिया है। मानसिक तनाव और विद्यार्थियों की भावनात्मक समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही B.Ed in Counselling नामक विशेष कोर्स की भी शुरुआत की जाएगी।


जिन छात्रों ने साइकोलॉजी, एजुकेशन या संबंधित विषयों से स्नातक किया है, वे इस कोर्स के लिए पात्र होंगे। सरकार प्रशिक्षित काउंसलर-शिक्षकों की नियुक्ति भी करेगी, जो विद्यालयों में बच्चों को सही मार्गदर्शन दे सकें। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि ये सभी बदलाव शैक्षणिक सत्र 2025 से पूरे राज्य में लागू किए जाएं। इसके लिए सभी बीएड कॉलेजों को संकायवार रूप से तैयार रहने को कहा गया है।