ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: ‘पाताल में भी छिपा हो अपराधी, खोज निकाला जाएगा’ गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात के बाद बोले सम्राट चौधरी

Bihar Politics: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई हो बख्शा नहीं जाएगा।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को पटना के चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने खेमका परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से हरसंभव कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गोपाल खेमका की हत्या बेहद दुखद और चुनौतीपूर्ण घटना है। इस मामले की जांच के लिए पटना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है। अपराधी चाहे पाताल में छिपा हो, उसे भी पुलिस खोज निकालेगी। कोई भी दोषी नहीं बचेगा।


सम्राट चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि खेमका परिवार को पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सरकार पूरी गंभीरता से मामले को देख रही है।


उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को निर्देश दिया गया है कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों, इसके लिए पूर्व-रोकथाम की रणनीति पर भी काम किया जाए। बता दें कि गोपाल खेमका की हत्या उनके घर के बाहर गोली मारकर कर दी गई थी, जिससे राज्य भर में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता