ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar Education News: बिहार के इस DEO के खिलाफ शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, लापरवाही पड़ी भारी

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने विभागीय काम में लापरवाही बरतने वाले कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। डीईओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया गया है.

Bihar Education News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने हाल ही में 9वीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र और परीक्षा सामग्री के सही स्थान पर नहीं मिलने के मामले को गंभीरता से लिया है। पूरे मामले में कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अमित कुमार को प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया है।


लापरवही पर बड़ा एक्शन

शिक्षा विभाग के निदेशक और अपर सचिव, सुबोध कुमार चौधरी ने जारी संकल्प में कहा है कि अमित कुमार कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी हैं। आरोप पत्र में कहा गया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 9वीं और 11वीं की गोपनीय वार्षिक सामग्री (प्रश्न-पत्र) को सुरक्षित तरीके से न रखने, प्रश्न-पत्रों का ससमय स्कूलों में वितरण के लिए कर्मियों की नियुक्ति नहीं करने और पूर्व निर्धारित स्थान के बजाय विद्यालय परिसर के प्लस टू भवन में बिना आदेश के प्रश्न-पत्र रखना, इन सभी आरोपों को अमित कुमार के खिलाफ प्रमाणित किया गया है।


जल्द शुरू होगी विभागीय कार्यवाही

संकल्प पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि विभाग अमित कुमार के खिलाफ लगे आरोपों की व्यापक जांच कराएगा। इसके बाद, उनके खिलाफ बिहार सरकारी सेवक नियमावली-2005 की नियम-17 के तहत विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी। विभागीय कार्यवाही के संचालन की जिम्मेदारी निदेशक, जन शिक्षा सह अपर सचिव अनिल कुमार को दी जाएगी और उन्हें तीन महीने के भीतर सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विभागीय कार्यवाही का जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा।