ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पेटीएम ने परप्लेक्सिटी के साथ किया AI टाइअप, फाइनेंशियल लिट्रेसी को मिलेगा नया मोड़

भारतीय फिनटेक दिग्गज पेटीएम ने एक नई और रोमांचक पहल की घोषणा की है। कंपनी ने हाल ही में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) स्टार्टअप परप्लेक्सिटी के साथ टाइअप किया है।

paytm
paytm
© Social Media
User1
2 मिनट

इस साझेदारी के जरिए पेटीएम ऐप में एक नई AI इंटीग्रेटेड सर्च ऑप्शन पेश किया जाएगा। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स अब अपनी लोकल भाषा में रियल-टाइम जानकारी और फाइनेंशियल इनसाइट्स तक आसानी से पहुँच सकेंगे। यह नई सुविधा पेटीएम यूजर्स को बैंकिंग, निवेश, खर्च से जुड़ी जानकारी स्थानीय भाषाओं में प्रदान करेगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स न केवल अपनी पसंदीदा भाषा में वित्तीय जानकारी पा सकेंगे, बल्कि वे फाइनेंशियल फैसले लेने में अधिक सक्षम होंगे। पेटीएम का मानना है कि इस फीचर से यूजर्स की वित्तीय साक्षरता में भी सुधार होगा। कंपनी के मुताबिक, इस टाइअप का उद्देश्य भारतीय यूजर्स को अधिक सशक्त बनाना है ताकि वे अपने फाइनेंशियल फैसले सूझ-बूझ के साथ ले सकें।

परप्लेक्सिटी, जो कि एक यूएस बेस्ड AI सर्च इंजन स्टार्टअप है, इस टाइअप में पेटीएम की तकनीकी साझेदार बनेगा। परप्लेक्सिटी की CEO अरविंद श्रीनिवास ने कहा कि यह तकनीक यूजर्स को रियल-टाइम में भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने में मदद करेगी।

अरविंद श्रीनिवास, जो IIT मद्रास से ग्रेजुएट हैं और ओपन AI में रिसर्चर के तौर पर काम कर चुके हैं, ने 2022 में परप्लेक्सिटी की स्थापना की थी। परप्लेक्सिटी ने हाल ही में 500 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की थी, और पहले ही ट्रिपएडवाइजर जैसी बड़ी कंपनियों के साथ इसी तरह के टाइअप कर चुका है। अब, पेटीएम के साथ यह सहयोग फाइनेंस सेक्टर में नए डिजिटल बदलाव को जन्म देने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है।

हालांकि पेटीएम ने अपने नए टाइअप से बाजार में काफी उम्मीदें बढ़ाई हैं, लेकिन कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन ने कुछ चिंता भी पैदा की है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने FY25Q3 में ₹208 करोड़ का नेट लॉस घोषित किया। एक साल पहले इसी तिमाही में घाटा ₹220 करोड़ था, यानी साल दर साल यह नुकसान कुछ कम हुआ है।

टैग्स