ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Business News: हर महीने महज 12 हजार जमा करें, हो जाएंगे मालामाल, गजब की है यह सरकारी स्कीम

Business News: जब भी अपनी कमाई को बचाने की बात होती है, तो लोग अक्सर ऐसे निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां अच्छा रिटर्न मिल सके ऐसे में बहुत कमाल की है यह सरकारी स्कीम...जानें

Business Ne
कारोबार न्यूज़
Viveka Nand
4 मिनट

Business News: जब भी अपनी कमाई को बचाने की बात होती है, तो लोग अक्सर ऐसे निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां अच्छा रिटर्न मिल सके। इस मामले में शेयर बाजार का ख्याल सबसे पहले आता है, लेकिन शेयर बाजार में जोखिम बहुत ज्यादा होता है। अभी के समय में शेयर बाजार में गिरावट का दौर चल रहा है, और मार्केट पिछले करीब 5 महीनों से लगातार नीचे जा रहा है।


ऐसे में, पीपीएफ (Public Provident Fund) जैसी सरकारी स्कीम्स निवेशकों के लिए एक सुरक्षित विकल्प हो सकती है, जहां निवेशकों को फिक्स रिटर्न मिलता है। पीपीएफ स्कीम में जमा राशि पर मार्केट की उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता है। आइए, जानते हैं कि अगर आप पीपीएफ में 3,000 रुपये, 6,000 रुपये या 12,000 रुपये महीने जमा करते हैं तो 25 साल बाद आप कितनी रकम जमा कर सकते हैं, और कितना ब्याज मिलेगा।


3,000 रुपये जमा करने पर फंड

अगर आप पीपीएफ अकाउंट में हर महीने 3,000 रुपये जमा करते हैं, तो साल भर में आप 36,000 रुपये जमा करेंगे और इस तरह 25 सालों में आप कुल 9 लाख रुपये जमा कर लेंगे। चूंकि सरकार पीपीएफ पर सालाना 7.1 फीसदी का ब्याज देती है, इस हिसाब से आपको कुल अनुमानित ब्याज 15,73,924 रुपये मिलेगा। 25 साल बाद, 3,000 रुपये प्रति महीने जमा करके आप कुल 24,73,924 रुपये की रकम जमा कर लेंगे।


6,000 रुपये जमा करने पर फंड 

अगर आप पीपीएफ में हर महीने 6,000 रुपये जमा करते हैं, तो 25 साल में आप 18 लाख रुपये जमा कर लेंगे। इस पर अनुमानित ब्याज 31,47,847 रुपये होगा। इस तरह, 25 साल में कुल जमा राशि और ब्याज मिलाकर आपके पास करीब 49,47,847 रुपये का फंड तैयार होगा।


12,000 रुपये जमा करने पर फंड 

अगर आप पीपीएफ में हर महीने 12,000 रुपये जमा करते हैं, तो आपके पास करीब 1 करोड़ रुपये का फंड जमा हो जाएगा। 25 साल में आपकी कुल निवेश राशि 36,00,000 रुपये होगी। इस अवधि के दौरान अर्जित अनुमानित ब्याज 62,95,694 रुपये होगा, और कुल मिलाकर आपके पास करीब 98,95,694 रुपये का फंड होगा।


पीपीएफ स्कीम के फायदे 

सुरक्षित निवेश: यह एक सरकारी योजना है, जहां आपके निवेश पर कोई बाजार आधारित जोखिम नहीं होता है।

कर लाभ: पीपीएफ पर मिलने वाली राशि और ब्याज पर 80C के तहत टैक्स लाभ मिलता है।

लंबी अवधि का निवेश: यह योजना 15 साल की अवधि के लिए होती है, जिसे 5 साल के अंतराल में बढ़ाया जा सकता है।


पीपीएफ से जुड़ी जानकारियां

  • ज दर: 7.1% (जो समय-समय पर बदल सकती है)
  • निवेश की सीमा: न्यूनतम 500 रुपये प्रति वर्ष, और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष।
  • निवेश की अवधि: 15 साल, जिसे बढ़ाया जा सकता है।
  • निकासी की अवधि: आपको 6 साल बाद आंशिक निकासी की अनुमति मिल सकती है और पूरी राशि 15 साल के बाद निकाली जा सकती है।
  • इस तरह, पीपीएफ में निवेश करके आप अपने भविष्य के लिए एक मजबूत फंड बना सकते हैं। इसके अलावा, यह योजना आपके निवेश को सुरक्षित रखते हुए एक अच्छा रिटर्न भी प्रदान करती है।